पंजाबी सिंगर बोला-मैं जिंदा हूं:सोशल मीडिया पर उड़ा दी मरने की अफवाह, हरमन सिद्धू की जगह बता दिया हरजीत हरमन

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाबी सिंगर हरजीत हरमन ने अपने जिंदा होने पर फेसबुक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वह अभी जिंदा हैं, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर व्यू लेने के चक्कर में हरमन सिद्धू की जगह उनको ही मृत करार दे दिया। अभी वाहेगुरु की कृपा से वह ठीक हैं और अपने चाहने वालों के लिए शो कर रहे हैं।
हरजीत हरमन ने फेसबुक पर पोस्ट पर मानसा के गांव ख्याला के हरमन सिद्धू का फोटो भी फोस्ट किया है। इस पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि अलविदा वाई (भाई)। हरजीत हरमन ने कहा कि कुछ लोगों ने जिम्मेदारी न निभाते हुए नाम की गलती के चलते और जल्दबाजी में उनको मार दिया है। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
बता दें कि पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू 2 दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई थी। पढ़ें हरजीत हरमन ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा
मेरी तस्वीरें लगाकर मेरी मौत की झूठी अफवाहें फैला दी
सत श्री अकाल दोस्तों, पिछले दिनों हुए हादसे में हमारे कलाकार भाई हरमन सिद्धू (मानसा) की हो गई। उनकी मौत के नाम पर कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पर मेरी तस्वीरें लगाकर मेरी मौत की झूठी अफवाहें फैला दी गई हैं। यह बहुत ही शर्मनाक और दुखद है। मेरी विनती है कि आप लोग लाइक्स-व्यूज के चक्कर में लोगों को गुमराह न करें। बाकी मैं परमात्मा की कृपा और अपने चाहने वालों के प्यार से बिल्कुल ठीक हूं। मित्तरां दा नां चलदा से हिट हुए थे हरजीत हरमन
पंजाब के नाभा में पैदा हुए हरजीत हरमन ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में 2002 से डेब्यू किया। उनकी पहली एलबम जंजीर थी। इसका गीत मित्तरां दा न चलदा, इतना हिट हुआ कि पंजाब के बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया। इसके बाद हरजीत हरमन ने एक के बाद एक हिट सांग दिए। हरजीत हरमन 100 से ज्यादा गीत गा चुके हैं। इस दिनों हरजीत हरमन नए गीतों की रिलीजिंग से ज्यादा स्टेज शो पर ध्यान दे रहे हैं। रोजाना होने वाले अपने स्टेज शो की वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *