पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की एक्सीडेंट में मौत:​​​​​​​मानसा से घर लौटते ट्रक से टकराई कार, नए गीतों की शूटिंग के लिए गए थे

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।रात के वक्त हरमन सिद्धू मानसा से अपने गांव ख्याला जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मानसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिवार को सूचित किया। हरमन सिद्धू का आज गांव ख्याला में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरमन सिद्धू की मौत से पंजाबी म्यूजक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कुछ महीनों में एक के बाद एक कई पंजाबी कलाकारों की मौत हो गई है। इनमें राजवीर जवंदा, जसविंदर भल्ला भी शामिल हैं। सिंगर मिस पूजा के साथ हिट रही जोड़ी
सिंगर हरमन सिद्धू एक दशक पहले तक ड्यूट गीतों के दौर में अपने करियर के चरम पर रहे हैं। इनकी कैसेट पेपर ते प्यार को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और रातों-रात अखाड़ों का सरताज बना दिया। मिस पूजा के साथ इनकी हिट जोड़ी रही। मिस पूजा के साथ इन्होंने कई म्यूजिक एलबम में काम किया।
दूसरी पारी की करने वाले थे शुरुआत
दोगाना सिंगिंग का दौर खत्म होने के बाद सिंगर हरमन सिद्धू अब नए दौर की सिंगिंग के हिसाब से पारी की शुरुआत करने वाले थे। उनके 2025 के अंत तक दो गीत रिलीज होने वाले थे। पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि गीतों की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। इन्हीं गीतों की शूटिंग और म्यूजिक के सिलसिले में सिद्धू मानसा गए थे और काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे।पिता की डेढ़ साल पहले मौत, घर पर पत्नी, मां और बेटी छूटेपारिवारिक सूत्रों का कहना है कि हरमन के पिता का अभी डेढ़ साल पहले ही निधन हुआ है। घर पर अब उनकी मां, पत्नी और बेटी रह गए हैं। हरमन सिद्धू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हरमन सिद्धू के हिट सांग

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *