पंजाब की राजनीति में सक्रियता बढ़ा रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में अकेले उतर सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल भाजपा के लिए उतने ही सम्माननीय थे, जितने हरियाणा में स्व. देवीलाल। सैनी ने बताया कि पहले भी पंजाब भाजपा ने अलग चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बादल साहब के रहते अकाली दल से गठबंधन बनाए रखने का निर्णय लिया। बादल साहब के निधन के बाद अकाली दल की स्थिति हरियाणा की इनेलो-जजपा जैसी हो गई है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे हालात में यह संभावना मजबूत है कि भाजपा इस बार पंजाब में अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरे। अमृतसर में लोहड़ी उत्सव मातम में बदला, आग लगने से 2 की मौत अमृतसर के मना सिंह चौक के पास गली चूड़ सिंह में मंगलवार देर रात एक घर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक दिव्यांग युवती ने झुलसने की वजह से दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह लोहड़ी के अलाव से निकली चिंगारी मानी जा रही है।
घटना के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीन को बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लुधियाना के अस्पताल में युवक की पिटाई लुधियाना के सिविल अस्पताल में मंगलवार रात इमरजेंसी वार्ड के अंदर ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इलाज के लिए पहुंचे एक युवक पर हमलावरों ने पुलिस और डॉक्टरों की मौजूदगी में खुलेआम हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को थप्पड़ मारकर घसीटते और बेरहमी से पीटते देखा जा सकता है।
पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि विवाद की शुरुआत गांव में पतंग कटने को लेकर हुई थी। आरोप है कि गांव का ही गागू अपने साथियों के साथ पहले हमला कर चुका था, जिसके बाद वे मेडिकल कराने अस्पताल पहुंचे थे। गुरमीत का कहना है कि हमलावर उनका पीछा करते हुए सिविल अस्पताल तक आ गए और पुलिस के सामने ही दोबारा जानलेवा हमला कर दिया।
पंजाब अपडेट्स:हरियाणा के CM बोले- पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अकाली दल की हालत इनेलो जैसी
📅 Published: January 14, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
