पंजाब-चंडीगढ़ में अब रातें ठंडी होंगी:4 दिनों में 3 डिग्री तापमान गिरेगा, कुछ जगह पर कोहरा छाएगा, बठिंडा में 27.9 तापमान दर्ज

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब और चंडीगढ़ में अब रातें ठंडी होंगी। आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक जबकि कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाने की संभावना भी है। वहीं, अगले 07 दिनों तक किसी तरह की बारिश या कोई अन्य अलर्ट नहीं है। मौसम सुखा रहने की संभावना है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 27.9 बठिंडा में दर्ज किया गया है। आने वाले सप्ताह इस तरह का मौसम रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 27 नवंबर बारिश की कोई संभावना नहीं है। राज्य उत्तरी और पूर्वी जिलों में ज्यादा से ज्यादा तापमान 22–24°C और राज्य के बाकी हिस्सों में 24–26°C के बीच रहने की संभावना है। इस हफ्ते राज्य में दिन का तापमान ज्यादातर सामान्य रहेगा या फिर थोड़ा कम रहेगा। इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिम जिले यानी गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के रात का तापमान 4 से 6°C रहेगा। बाकी जिलों में 6 से 8°C रहेगा। ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से कम रहेगा। जबकि कुछ मध्य और पूर्वी इलाकों में तापमान लगभग सामान्य रहेगा। दिल्ली-अंबाला और अंबाला-अमृतसर हाईवे के ऊपर आकाश साफ रहेगा। पंजाब -चंडीढ़ की हवा प्रदूषित, AQI बढ़ा पंजाब में पराली जलाने का असर चंडीगढ़ में भी दिख रहा है। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में सुबह सात बजे AQI 174, सेक्टर-25 में 163 और 53 में 157 दर्ज किया गया है। जबकि अमृतसर में AQI 190, जालंधर में AQI 126, खन्ना AQI 124, लुधियाना AQI 147, मंडीगोबिंदगढ़ AQI 186, पटियाला AQI 162 दर्ज किया है। जबकि बठिंडा और रूपनगर का रिकॉर्ड विभाग ने नहीं दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *