पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं अब दिन और रात का तापमान भी कम हो रहा है। औसत अधिकतम तापमान में 0.1° C की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 28.1° C दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.0° C (आदमपुर) रिकॉर्ड किया गया।राज्य के कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों में रात के तापमान में लगभग 2 से 4° C की गिरावट हो सकती है; उसके बाद तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। कई जिलों की वायु प्रदूषित राज्य और चंडीगढ़ में पराली जलाने की वजह से वायु प्रदूषित बनी हुई है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 104 दर्ज किया गया। जालंधर का AQI 126, खन्ना का AQI 126, लुधियाना का AQI 157, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 190, और पटियाला का AQI 147 दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 166, सेक्टर-25 का AQI 166 और सेक्टर-53 का AQI 148 दर्ज किया गया। ऐसे मौसम में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मास्क आदि पहनकर घर से निकलना चाहिए। पराली जलाने के केस हुए कम पराली जलाने के मामलों की बात करें तो 15 सितंबर 2025 से 24 नवंबर तक कुल 5,088 मामले सामने आए हैं। हालांकि 2024 में 10,909 मामले दर्ज हुए थे, जो कि लगभग 53% अधिक थे। 2023 में 36,663 मामले दर्ज हुए थे, यह लगभग 86% अधिक। साल 2021 में 71,304 मामले दर्ज किए गए थे। पराली के मामलों को लेकर इस बार पॉल्यूशन बोर्ड सख्त है और कई प्रकार के इंतजाम किए गए हैं।
पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड बढ़ेगी:रात और दिन का तापमान गिरेगा, हल्का कोहरा भी पड़ना शुरू, आदमपुर में 6.0 डिग्री तापमान दर्ज
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
