पंजाब दिनभर,10 बड़ी खबरें:महिला ने बेटा-बेटी को जहर देकर मारा; प्राइवेट पार्ट पर चिट्‌टे का टीका लगाया; पंजाबी मॉडल से ₹10 करोड़ फिरौती मांगी

📅 Published: February 14, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

नमस्कार, पंजाब की आज की पहली सबसे बड़ी खबर बेटा-बेटी को जहर देकर मारने की रही। अफेयर में बाधा बनने पर मां ने ही अपने बच्चों को चूहे मारने की दवा खिला दी। दूसरी बड़ी खबर पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने से जुड़ी रही। गैंगस्टरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बठिंडा में मां ने जहर देकर बेटा और बेटी मारे बठिंडा में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने दोनों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया। करीब 15 दिन पहले 12 साल की लड़की की में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बीती (शुक्रवार) रात उसी लड़की के सात वर्षीय छोटे भाई की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों को मृतक बच्चों की मां पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से मांगी 10 करोड़ फिरौती पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। हिमांशी खुराना को आज थ्रेट कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टरों ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. आतंकी पन्नू हत्या साजिश केस में निखिल को 24 साल की कैद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक निखिल ने शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने एक्स पर पोस्ट कर निखिल गुप्ता के अपराध कबूलने की जानकारी दी। (पढ़ें पूरी खबर) 4. फिरोजपुर में खुद को शूट करने वाले की मौत फिरोजपुर में पत्नी-बेटे को गोली मारकर खुद को शूट करने वाले युवक की मौत हो गई है। उसने लुधियाना के DMC अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं उसकी पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी पत्नी के सिर में गोली लगी थी, जबकि बेटे के पेट में गोली मारी गई थी। बेटे की सर्जरी के बाद हालत में सुधार है लेकिन पत्नी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उस वक्त बड़ा बेटा स्कूल में होने की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने फिलहाल यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. रोते बच्चे वाले सिख दंपती का तलाक नहीं हुआ पंजाब की सिख फैमिली के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है। वीडियो में पिता से एक महिला बच्चा ले रही है। बच्चा पिता की गोद से उतरने को तैयार नहीं है। चॉकलेट का लालच भी उसे पिता के पास जाने से नहीं रोक पा रहा है। बच्चा बुरी तरह रो रहा है, छटपटा रहा है। लोग पिता के साथ हमदर्दी जता रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इनका तलाक हो गया, इसलिए मां बच्चे को ले जा रही है, लेकिन वह पिता के साथ रहना चाहता है। दैनिक भास्कर ने इस पूरे वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह तलाक का मामला नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. पंजाब DGP और CP से दिल्ली विधानसभा ने मांगा जवाब दिल्ली विधानसभा ने एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री पंजाब, डीपीजी पंजाब, जालंधर पुलिस कमिश्नर को AAP नेता आतिशी मामले में फटकार लगाई है। तीनों से पूछा गया है कि तय समय (12 फरवरी) तक जवाब क्यों नहीं दिया। उन्हें अब 20 फरवरी तक का आखिरी समय दिया गया है। दिल्ली विधानसभा के सचिव रंजीत सिंह की तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि अगर अब जवाब नहीं मिलता है तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी। आतिश पर सिख गुरुओं पर टिप्पणी का आरोप है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. अमृतसर में हिंसक झड़प, स्कूटी फूंकी, स्कूल फ्रेंड्स में झगड़ा अमृतसर में 2 पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय हिंसक रूप ले बैठा, जब झगड़े के बाद एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और पहले दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आईं और उनका इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. चंडीगढ़ को 25 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलीं चंडीगढ़ में आज से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहे। ये बसें पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ को मिली हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में बस उपलब्ध हों। फिलहाल, कई रूट्स पर बसों के बीच 15 से 30 मिनट का अंतर है। नई बसों के आने से यह अंतर कम होगा और यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। (पढ़ें पूरी खबर) 9. जालंधर में प्राइवेट पार्ट में लगाया चिट्टे का टीका जालंधर में कुछ युवक सरेआम नशे के टीके लगाते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। एक युवक ने इंजेक्शन में चिट्टा (हेरोइन) भरा और उसे प्राइवेट पार्ट पर लगा लिया। युवक करीब 1 मिनट तक धीरे-धीरे नशा इंजेक्ट करता है। इसके बाद वह सीधा खड़ा नहीं हो पाया और झूमने लगा। नशा चढ़ने पर युवक ने अपनी लोअर को जैसे-तैसे ऊपर किया और फिर झूमते हुए वहीं पर बैठ गया। इस दौरान युवक ने अपने हाथ में थामी सिरिंज को नहीं फेंका। (पढ़ें पूरी खबर) खटर हटके… कुलचा खाया, चाचा कहकर पैर छुए और चुरा लिए पैसे लुधियाना में एक शातिर चोर ने रेहड़ी वाले को ही निशाना बना लिया। पहले उसने कुलचा खाया, फिर बातों में उलझाकर उसकी जेब से 20 हजार रुपए चुरा लिए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। आरोपी ने रेहड़ी से कुलचा लिया और 20 रुपए चुकाए। इसके बाद वह रेहड़ी वाले से बातचीत करने लगा और ‘चाचा-चाचा’ कहकर उसके पैर छूने लगा। बातों में उलझाकर आरोपी ने चालाकी से व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। (पढ़ें पूरी खबर) (पंजाब की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *