पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस समय दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। रातें ठंडी हैं, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। मानसा में दिन का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा, जबकि फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। चंडीगढ़ में भी दिन का तापमान 27.4 डिग्री और रात का 10.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी के कारण पंजाब में तापमान में रोज 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट जारी रह सकती है। 4 बड़े शहरों का तापमान अगले 7 दिन तक कम होता रहेगा तापमान, बारिश का अनुमान नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों तक भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अभी ओस भी बहुत ज्यादा नहीं पड़ रही है तो मौसम साफ होने में भी देरी होगी। लगातार पराली जलाने की वजह से पैदा हुआ प्रदूषण अभी कुछ दिन और रहेगा। नवंबर माह के अंत में और दिसंबर के शुरू में बारिश होने पर ही AQI में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।
पंजाब में तापमान बढ़ा, मानसा में 31.3°C:फरीदकोट सबसे ठंडा, 7 दिन बारिश के आसार नहीं, दिसंबर में पराली प्रदूषण में सुधार की उम्मीद
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
