पति की शहादत पर मिले रुपये लेकर घर से निकाला:फौजी की पत्नी ने सास-ससुर समेत तीन पर लिखाया मुकदमा, बोली- धोखा किया

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में फतेहपुर की रहने वाली शहीद सैनिक की पत्नी ने सास, ससुर और देवर पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि तीनों ने उसके पति शहीद शुभम सिंह की मृत्यु के बाद शासन से प्राप्त रुपयों को हड़प लिया। पर्वतारोहण ट्रेनिंग के दौरान हुई थी पति की शहादत
पीड़िता की शादी 2021 में सैनिक शुभम से हुई थी, जो 6 पैरा रेजिमेंट में तैनात थे। शादी के सिर्फ 10 महीने बाद 04 अक्टूबर 2022 को उत्तरकाशी में पर्वतारोही ट्रेनिंग के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पति की शहादत से वह मानसिक रूप से टूट गईं और घर पर भी लगातार तनाव बढ़ता गया। दूसरी शादी का लालच देकर धन हथियाने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि सास मनफूल देवी और ससुर देवी प्रसाद सिंह ने उसे भरोसा दिलाया कि वे छोटे बेटे सत्यम सिंह की शादी उससे करा देंगे। बाद में तीनों ने मिलकर शहीद सैनिक की मृत्यु के बाद मिली सरकारी धनराशि और गहने आदि हड़प लिए। मार पीटकर घर से निकाला
आरोप है कि ससुराल के लोग पीड़िता को “अभागिन” और “पनौती” कहकर अपमानित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जब उसने सत्यम से वादे के बारे में बात की तो उसने शादी से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। 4 अक्टूबर 2023 को धमकाते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। मायके में रहने को मजबूर
घटना के बाद से महिला अपने मायके में रह रही है। उसके भाई ने बताया कि पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे। उधर धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *