पत्नी की गंडासे से काटकर हत्या का VIDEO:संगरूर में पति ने गले पर 3 बार वार कर वीडियो बनाया, बोला- मैंने मारी; थाने में सरेंडर किया

📅 Published: February 10, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

संगरूर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गंडासे से काटकर हत्या कर दी। पत्नी को पीटने और गंडासे से काटने का उसने वीडियो भी शूट किया, जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसमें दिख रहा है कि उसने महिला की गर्दन पर 3 बार गंडासा मारा। मारने के बाद आरोपी पति वीडियो में कह रहा है- यह पड़ी है कटी हुई। मैंने मारी है। यह पड़ा है गंडासा। बड़ी बात यह है कि पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंच गया और खुद को पत्नी का हत्यारा बताकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। पुलिस कार्रवाई के 2 PHOTOS… 3 बच्चों की मां थी महिला यह वारदात मंगलवार शाम को पंजाब के संगरूर जिले के लहरा क्षेत्र में गांव खंडेबाग में हुई। पुलिस के अनुसार, गांव के निवासी कुलदीप सिंह ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी हरकीरत कौर उर्फ गीतू की हत्या की। हत्या के बाद कुलदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी कुलदीप सिंह खुद लहरागागा पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना अपराध कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। हरकीरत कौर 3 बच्चों की मां थी। उसके 2 बेटियां और एक 6 साल का बेटा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। डीएसपी बोले- पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी लहरागागा के डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस इस मामले में घरेलू विवाद और नाजायज संबंधों के एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि महिला का शव बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला है। चेहरे और गर्दन पर कट हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हालांकि, यह अभी जांच का विषय है। शूट किए वीडियो में क्या दिख रहा…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *