परिवार अंतिम संस्कार में गया, सूने घर से लाखों की:डेरापुर में चोरों ने नगदी और सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र स्थित मुंगीसापुर कस्बे में एक सूने घर से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी हो गई। परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। चोरों ने शनिवार रात घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद आमीन अपने परिवार के साथ कस्बे में रहते हैं। उनकी पत्नी परवीन की नानी का इंतकाल हो गया था। परिवार शुक्रवार को घाटमपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। शनिवार शाम करीब 8 बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी से 92 हजार रुपए नकद और पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित परिवार ने तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। रविवार सुबह पीड़ित रियाज अहमद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ डेरापुर पुलिस को तहरीर दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।पीड़ित ने पुलिस को देकर बताया कि उक्त घटना में 50 हजार रुपए नगद सहित सोने के 30 ग्राम के दो कंगन, चार अंगूठी 12 ग्राम, मंगलसूत्र 10 ग्राम, पैन्डल 8 ग्राम, सहारे ग्राम, तथा चांदी के 250 ग्राम के पायल , 2 हाथ के ब्रेसलेट, हाथफूल, चांदी की चोटी, तोड़िया तथा बिछिया आदि सामान चोर चोरी कर के गये है। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी एवं थाना अध्यक्ष डेरापुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। और घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। चौकी प्रभारी मुंगीसापुर अरविंद तिवारी ने बताया की चोरी की जानकारी मिली है जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *