बजरिया थानाक्षेत्र में काम करने में तल्लीन युवक ने पानी की जगह थिनर पी लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 10 दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। सीसामऊ निवासी दिनेश कुमार कुशवाहा (42) का घर के पास ही बनियान बनाने का कारखाना है। परिवार में पत्नी रचना व दो बच्चे आदर्श और मान्या हैं। बेटे आदर्श ने बताया कि 14 नवंबर को पिता कारखाने में बनियान में लोगो लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान कारखाने में थिनर रखा हुआ था। प्यास लगने के दौरान उन्होंने पानी की जगह अचानक थिनर पी लिया। जानकारी होते ही वह घर पहुंचे, जहां उन्हें उल्टियां होने लगी। जिसके बाद उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आदर्श के मुताबिक उनकी तबीयत में काफी सुधार हो गया था। रविवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
पानी की जगह पिया थिनर, कारखाना संचालक की मौत:14 नवंबर को काम के दौरान हुआ था हादसा, हैलट में दम तोड़ा
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
