पार्षद की भाभी रोपड़ जेल भेजीं:भाजपा ने किया वार्ड नंबर 4 में प्रदर्शन, AAP सरकार और कांग्रेस के खिलाफ लराए नारे

📅 Published: January 14, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 4 से पार्षद सुमन शर्मा की भाभी कोमल शर्मा को पुलिस रिमांड समाप्त होने अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उसे ज्युडीशियल रिमांड भेजने के आदेश दिए हैं और उन्हें रोपड़ की जेल में बंद करवा दिया गया है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर 4 में रोष रैली की गई है। जिसमें नेताओं ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ यह रोष रैली की जा रही है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भाजपा की पार्षद सुमन की भाभी को पंजाब सरकार द्वारा उनके घर से जबरन उठाए जाने की घटना को लेकर इलाके में भारी रोष है। इसी के विरोध में भाजपा ने कॉलोनी में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान ‘आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद’ और ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और सत्ता के दबाव में कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। “महिलाओं को डराने की राजनीति नहीं चलेगी”
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि महिलाओं को डराने-धमकाने की राजनीति को भाजपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र पर सीधा हमला हैं।
“भाजपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी,” उन्होंने कहा। कानून-व्यवस्था पर सवाल
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार या एक वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में जवाबदेही तय नहीं की और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी। सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को निशाना बनाना बेहद निंदनीय है और यह दर्शाता है कि सरकार संवैधानिक मूल्यों से भटक चुकी है। भाजपा के कई बड़े नेता रहे मौजूद
इस रोष प्रदर्शन में भाजपा के स्टेट महामंत्री रामबीर भट्टी, स्टेट महामंत्री संजीव राणा, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सैणी, उपाध्यक्ष इंद्रा सिंह, नरेश पंचाल, देविंदर सिंह बबला सहित अनेक पार्षद, पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने दोहराया कि महिलाओं पर अत्याचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में की गई कोमल शर्मा की गिरफ्तारी….

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *