पिकअप की टक्कर से भांजे की मौके पर मौत:मामा गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर जाते हुए देवरिया में हुआ हादसा

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार भांजे की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 20 वर्षीय नीरज पासवान की जान चली गई, जबकि उनके मामा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रीनगर कोल्हुआ निवासी नीरज पासवान (20) अपने मामा आकाश के साथ गोरखपुर जा रहे थे। आकाश रुद्रपुर नगर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड के निवासी हैं। रामलक्षन पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज पासवान सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल आकाश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। मृतक नीरज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। नीरज परिवार में सबसे छोटे थे और मेहनत-मजदूरी कर घर का सहारा बने हुए थे। इस घटना से उनके परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। रुद्रपुर कोतवाली थाना प्रभारी कल्याण सिंह और रामलक्षन चौकी प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, फरार वाहन चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *