पिता से नाराज युवक ने नदी में छलांग लगाई:बांदा में पुलिस ने शव निकाला, डाक बंगला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पिता से हुए विवाद के बाद बागे नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय दिनेश रैकवार उर्फ दिन्नो के रूप में हुई है। वह कालिंजर स्थित डाक बंगले में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात अमरनाथ रैकवार का बेटा था। दिनेश ने रामनगर पर बागे नदी के ऊपर बने पुल से छलांग लगाई। सुबह करीब आठ बजे हुई इस घटना के बाद लोगों ने शव को पानी में तैरते देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कालिंजर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। मृतक के पिता अमरनाथ रैकवार ने बताया कि दिनेश ने घर में हुए विवाद के चलते यह कदम उठाया। अमरनाथ रैकवार ने बताया कि वह डाक बंगले में चौकीदार का काम करते हैं और परिवार के साथ किराए के कमरे में रहते हैं। गांव वालों ने घटना की सूचना परिवार को दी थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *