पुलिस कस्टडी से नाबालिग लड़की फरार:कोर्ट ले जाते समय टॉयलेट के बहाने उतरकर झाड़ियों में भागी, प्रेमी के साथ भागी थी

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। गुरुवार दोपहर पुलिस कस्टडी में मौजूद एक किशोरी फरार हो गई। उसे अदालत में बयान और मेडिकल के लिए लखीमपुर ले जाया जा रहा था। किशोरी ने फरधान थाना क्षेत्र के ढसरापुर चौराहे के पास पेशाब जाने का बहाना बनाया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कार रोकी और उसे बिना निगरानी झाड़ियों की ओर जाने दिया। इसी दौरान किशोरी मौका पाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकली। यह किशोरी कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र की निवासी है, जो कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की और दो दिन पहले उसे बरामद किया था। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देश पर गुरुवार दोपहर किशोरी को मेडिकल जांच और कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी। उसे एक महिला और एक पुरुष सिपाही की निगरानी में कार से मोहम्मदी से लखीमपुर ले जाया जा रहा था। घटना के बाद मोहम्मदी और फरधान पुलिस सक्रिय हुई और कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, देर रात तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *