पुलिस-बाइक चोरों में मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार:नेपाल कनेक्शन का खुलासा, 4 बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

महराजगंज जिले में सोमवार तड़के पुलिस और अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिलें, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिमोहानी घाट पर सुबह लगभग चार बजे हुई। एसओजी, स्वाट टीम, कोतवाली पुलिस और भिटौली थाने की संयुक्त टीम इलाके में सक्रिय चोर गिरोह की तलाश में चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी आशीष निषाद (32 वर्ष), निवासी फैजाबाद, के पैर में गोली लग गई। दूसरा आरोपी दीना नाथ निषाद (28 वर्ष) को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दीना नाथ नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है और लंबे समय से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने के धंधे में सक्रिय था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी महराजगंज, गोरखपुर और संतकबीर नगर में बाइक चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। मुठभेड़ के बाद मौके से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अवैध 315 बोर का तमंचा, दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के नेपाल कनेक्शन और अन्य सहयोगियों के बारे में जल्द ही बड़े खुलासे किए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *