पाकिस्तान में पेशावर में स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय पर सोमवार को हमला हुआ है। पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद अहमद ने मीडिया को बताया कि FC मुख्यालय पर हमला हुआ है। हमारी फोर्स जवाब दे रही है और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। एक आत्मघाती हमलावर ने FC मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया। धमाके के बाद फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं। सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मार गिराया है और इलाके को सील कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेज बढ़ोतरी देख रहा है। नवंबर 2022 में TTP की तरफ से सरकार के साथ संघर्षविराम खत्म करने के बाद से हालात और बिगड़े हैं। सितंबर में भी खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में FC मुख्यालय पर हमले की कोशिश हुई थी, जिसमें छह सैनिक शहीद हुए और पांच आतंकवादी मारे गए थे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
पेशावर में सिक्योरिटी फोर्स के हेडक्वार्टर पर हमला:एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, सेना ने 2 हमलावरों पर मार गिराया
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
