पोर्न वीडियो ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार:फतेहपुर में 16 लोगों पर मुकदमा, साइबर सेल ने किया खुलासा

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साइबर सेल की टीम ने पोर्न वीडियो देखने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने अपनी टीम की मदद से जानकारी जुटाई। जांच पड़ताल के बाद, अन्य जिलों में दर्ज ठगी के मुकदमों को देखते हुए 16 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए सदस्यों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे लोगों को पोर्न वीडियो देखने के नाम पर फोन करते थे और कानूनी कार्रवाई से बचने के बहाने उनसे पैसे ठगते थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिभुवन सिंह उर्फ राम सनेही (21 वर्ष), राहुल सिंह पुत्र मान सिंह (30 वर्ष) और जितेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। इन्हें भगवानपुर नहर की पटरी, वट वृक्ष के पास से पकड़ा गया। इस गिरोह के खिलाफ बस्ती, गाजियाबाद, सहारनपुर, सोनभद्र, कानपुर नगर, गाजीपुर, खीरी और वाराणसी सहित कई जिलों में ठगी के मुकदमे दर्ज हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *