प्रतापगढ़ के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार निलंबित:आजमगढ़ में तैनाती के दौरान अनियमितता पर कार्रवाई

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रतापगढ़ के प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आजमगढ़ में उनकी तैनाती के दौरान हुई अनियमितताओं के संबंध में की गई है। इस निलंबन से विभाग और जिले में हलचल तेज हो गई है। प्रभात कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक मदरसा शिक्षक को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया था। बाद में उस शिक्षक ने विदेशी नागरिकता ले ली, लेकिन उसे लंबे समय तक वेतन मिलता रहा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह मामला वर्ष 2007 का है, जब प्रभात कुमार ने मदरसा शिक्षक शमशुलहुदा को एनओसी दी थी। वर्ष 2013 में शमशुलहुदा ने इंग्लैंड की नागरिकता ले ली, फिर भी उन्हें आजमगढ़ से वेतन मिलता रहा। इसी अनियमितता को आधार बनाते हुए शासन ने प्रभात कुमार के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। उन्हें जुलाई 2023 में प्रतापगढ़ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का प्रभार सौंपा गया था। अब उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति को लेकर विभाग में चर्चा चल रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *