प्रयागराज में ई-रिक्शा से टकराकर पलटी कार:बच्चों समेत चार लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया, अस्पताल में भर्ती

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार और स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। यह हादसा नागनाथपुर नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को चोटें आईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलटकर दूर जा गिरा, जबकि आर्टिका कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक गड्ढे में जा पलटी। आर्टिका कार में सवार अंकुर कुमार (26), अंकित कुमार (24) और दो अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आई हैं। ई-रिक्शा में सवार स्कूली बच्चों अनस, अल्पिया, नूर (निवासी गढ़ महटी, थाना उतराव) और उनकी मैडम को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जौनपुर के सुजानगंज निवासी चारों व्यक्ति आर्टिका कार से तेज रफ्तार में सहसों की ओर जा रहे थे। नागनाथपुर पुलिया के पास ई-रिक्शा के अचानक सामने आने से कार चालक नियंत्रण खो बैठा और टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सभी घायलों का उपचार पास के निजी अस्पताल में किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *