प्रयागराज में छात्र नेता ने लगाया EVM बेचने का स्टॉल:बोला- बिहार वाली बिक चुकी, अब यूपी की बारी; 303 सीटों की गारंटी

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता को लेकर चल रही बहसों के बीच प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र नेता ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया है। सड़क किनारे हाथ में एक पोस्टर लेकर बैठे छात्र नेता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा ने प्रतीकात्मक रूप से EVM बेचने का स्टॉल लगाया। ईवीएम ले लेलो, सरकार बनाने वाली ईवीएम बिक रही। बिहार वाली बिक चुकी है। अब यूपी की बारी है। बोलकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। ​ज्ञानेश बाबा का EVM और 303 सीटों की गारंटी
हाथ में लिए गए पोस्टर पर ज्ञानेश बाबा का EVM – 303 सीट वाली लिखा था। इस पोस्टर में विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह बने हैं। लेकिन भाजपा के कमल के निशान के आगे Sale (बिकाऊ) लिखा गया है। संदीप विश्वकर्मा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जिस तरह से देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और बिहार चुनावों में उल्टा-सीधा कार्य किया गया। उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि EVM बिकाऊ है। यह ज्ञानेश बाबा की EVM है, जिसमें 303 सीटें फिक्स हैं। जिसे भी उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी हो, वो तत्काल हमसे संपर्क करे। विरोध प्रदर्शन के दौरान संदीप ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सत्ताधारी दल (भाजपा) को चेतावनी देते हुए कहा तानाशाही रवैया अपनाकर धर्म के नाम पर देश और समाज को बांटना बंद कर दीजिये। वरना आने वाले समय में आपका हश्र भी रावण जैसा होगा और घमंड जरूर टूटेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *