प्रयागराज में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम और घने कोहरे ने परिवहन सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया। ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया, जबकि हवाई सफर भी लेट हो गया। दिल्ली रूट की ज्यादातर वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। नई दिल्ली रूट पर कोहरे का सबसे ज्यादा असर पड़ा। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 10:15 बजे सूबेदारगंज पहुंची, जबकि हमसफर एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे लेट रही। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस कई दिनों बाद सुबह 10 बजे के बाद ही जंक्शन पर दाखिल हुई। प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस की हालत भी खराब रही—नई दिल्ली वाली 1:39 घंटे लेट, बनारस वाली एक घंटे पीछे। रीवा एक्सप्रेस चार घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस छह घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3:40 घंटे विलंबित रहीं। यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ा । हवाई अड्डे पर भी हड़बड़ी मची। इंडिगो की बंगलूरू फ्लाइट 30 मिनट लेट पहुंची। जिससे वापसी उड़ान प्रभावित हुई। दिल्ली और मुंबई फ्लाइट्स भी विलंब से रवाना हुईं। हालांकि, अकासा एयरलाइंस की मुंबई फ्लाइट समय पर पहुंची-रवाना होकर राहत दी।
प्रयागराज में ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट:दिल्ली रूट की ज्यादातर ट्रेनें देरी से पहुंची, रीवा एक्सप्रेस 4 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस 6 घंटे लेट
📅 Published: January 31, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
