प्रयागराज में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत:बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा, पति घायल

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के धाव गांव में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मृतका की पहचान रामगढ़, कोरांव निवासी 45 वर्षीय सूरजकली पत्नी भोला के रूप में हुई है। वह अपने पति भोला और भतीजे विशाल के साथ बाइक पर सवार होकर साजी गांव में अपनी बहन के घर गई थीं। शाम को बहन के घर से लौटते समय धाव गांव के पास धान से लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सूरजकली बाइक से गिर गईं और सीधे ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गईं। ट्रैक्टर से कुचलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सूरजकली के पति भोला को भी चोटें आई हैं, जबकि बाइक चला रहा भतीजा विशाल सुरक्षित बच गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका सूरजकली के दो पुत्र राम बिहारी और राम मूरत हैं। उनके एक बेटे का अभी विवाह नहीं हुआ है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *