प्रयागराज में पड़ोसी को लाठी-डंडे से पीटने, हमला करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोप लगाए जा रहे कि पड़ोसियों ने हमला किया। लाठी से पीटा इसके बाद भी धूमनगंज पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही हे। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हे। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक अजय कुमार सिंह पुत्र मान सिंह ने हमले का आरोप लगाया है। साई मंदिर झलवा के रहने वाले अजय का कहना है कि 21 जनवरी को घरेलू विवाद को लेकर पड़ोस के रहने वाले लाडा, उनके पुत्र योगेश प्रकाश सिंह आदि ने हमला कर दिया।
गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारा पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने महिलाओं को पीटा। पूरे परिवार को पीटने के बाद हमलावर भाग गए। सीसीटीवी में सब नजर आ रहा है लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
प्रयागराज में पड़ोसी को डंडे से पीटा; CCTV:धूमनगंज में लाठी से मारने का वीडियो वायरल, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
📅 Published: January 24, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
