शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखा रही है। बीते कुछ दिनों से दिन में हल्की धूप के बावजूद शाम होते ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण शाम ढलते ही आसमान पर धुंध की हल्की परत छा जाती है,कोहरे का असर रात में देखने को मिल रहा है। दिनभर धूप लेकिन शाम होते ही ठंड का असर तेज सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होती है, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने से मौसम सामान्य हो जाता है। इसके बावजूद शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ जाती है। शहर के कई इलाकों में सूरज ढलने के बाद हवा में गलन महसूस की जा रही है। रात में तापमान में तेजी से गिरावट रात के समय तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम है। रात का तापमान धीरे-धीरे और नीचे जाता दिख रहा है, जिससे रात में ठंड का असर और बढ़ रहा है। हल्की धुंध और कोहरे की शुरुआत शहर में सुबह और शाम दोनों समय हल्की धुंध और कोहरे के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हवा में नमी और तापमान में गिरावट के कारण कोहरे की पतली परत बन रही है। फिलहाल दृश्यता पर इसका बड़ा असर नहीं है, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसके बढ़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने 21 नवम्बर से ठंड में और बढ़ोतरी होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सुबह-शाम तापमान और गिर सकता है। साथ ही कोहरा भी घना हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने के कारण ठंड बढ़ रही है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
प्रयागराज में बढ़ती ठंड की दस्तक, तापमान में लगातार गिरावट:रात में कोहरे का दिखने लगा असर, 21 नवम्बर से ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
