प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:टेंट हाउस कर्मी को बस ने मारी टक्कर, शादी में डेकोरेशन के लिए फूल लेने जाते समय हादसा

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय मजदूर अमित पटेल की मौत हो गई। वह टेंट हाउस में डेकोरेशन का काम करता था और फूल लेने जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना सेमरी फूलपुर वारी मार्ग पर हुई। अमित पटेल, जो सेमरी थाना सराय ममरेज का निवासी था, कसौछा छतौना में एक शादी समारोह में डेकोरेशन का काम कर रहा था। वह फूलपुर से फूल लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। छतौना वारी फूलपुर मार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित पटेल सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। मृतक अमित पटेल अपने पिता देवेंद्र पटेल के तीन बेटों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई सोनेलाल पटेल (18 वर्ष) और अंकित पटेल (15 वर्ष) तथा एक बहन आकांक्षा पटेल (10 वर्ष) हैं। अमित पर घर की सारी जिम्मेदारियां थीं। उसके पिता देवेंद्र पटेल किसान हैं। अमित की अभी शादी नहीं हुई थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *