प्राइमरी स्कूल में प्लास्टिक पाइपों में लगी आग, VIDEO:चंदौली में पुलिस ने भीड़ नियंत्रित कर सुरक्षा घेरा बनाया, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंदौली जिले के नियामताबाद स्थित रेमा ग्राम सभा के एक प्राइमरी स्कूल परिसर में रखे प्लास्टिक के पाइपों में आग लग गई। आग लगने से घटनास्थल पर घना धुआँ फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाया। इसके साथ ही, फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचित किया गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि स्थिति नियंत्रण में है और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *