प्रेमिका से कहासुनी के बाद छात्र ने किया सुसाइड:नौबस्ता में पिता ने बताया- मोबाइल पर युवती से करता था बातचीत

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रेमिका से कहासुनी के बाद इंटर के छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। इकलौते बेटे का शव फंदे से लटका देख मां चीखी और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना पर नौबस्ता पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की है।
यशोदा नगर के ओ-ब्लाक निवासी नीरज राय का ढाबा है। परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटियां वंशिका व नाभिका हैं और 17 वर्षीय इकलौता बेटा हृदय राय 12वीं का छात्र था। पिता ने बताया कि बेटा रविवार को ढाबा भी संभालता था। बुधवार रात करीब 11.30 बजे वह कमरे में सोने गया था, लेकिन लाइट जलती देख उसकी मां बंद करने पहुंचीं तो बेटे को चादर के फंदे से लटका देखा। जोर से चीखने के बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। चीख सुनकर दोनों बेटियां और पड़ोसी पहुंचे। फंदे से शव उतारा गया, लेकिन तब तक बेटे की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पिता के अनुसार बेटा किसी लड़की से मोबाइल पर बातचीत करता था। आशंका है कि उससे अनबन के बाद ही उसने यह कदम उठाया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *