फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित स्वर्ग धाम पर स्वर्ग धाम सेवा दल की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में घाट पर फैली अव्यवस्थाओं और अराजकता को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। पांचाल घाट के स्वर्ग धाम पर अव्यवस्थाओं को लेकर फर्रुखाबाद विकास मंच के पदाधिकारी लगातार मुद्दे उठाते रहे हैं। इसी क्रम में सेवा दल और फर्रुखाबाद विकास मंच के पदाधिकारियों ने यह बैठक बुलाई थी। बैठक में अंतिम संस्कार के बाद विसर्जन के लिए नाव से जाने वाले लोगों से अधिक पैसे वसूलने वाले नाव चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पिछले तीन दिनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर दो नाव चालकों को घाट से हटा दिया गया है। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि स्वर्ग धाम पर विभिन्न जनपदों से लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने आते हैं। यदि यहां उनसे लूट-खसोट होती है, तो इससे फर्रुखाबाद का नाम खराब होता है। उन्होंने नाव चालकों और सफाई कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि स्वर्ग धाम पर गैर समुदाय के लोगों द्वारा गंदगी फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब बजरंग दल की टीम स्वर्ग धाम पर लगातार निगरानी रखेगी। रामदास गुप्ता ने घाट पर गंदगी के लिए प्रधान को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव भी विशेष अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए और उन्होंने घाट को सुंदर बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख रूप से अनिल द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, श्यामेंद्र दुबे नीरज, दिनेश यादव चुन्ना, सौरभ पांडे, केके द्विवेदी, मोहित खन्ना, पंकज राठौर, सुमित गुप्ता, रौनक सक्सेना, लवी सक्सेना, अनिल सिंह, नीरज गुप्ता और शाहिद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट को बनाया जाएगा सुंदर:यात्रियों से अधिक पैसे लेने की शिकायत पर दो नाव के चालकों को हटाया
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
