फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर एक सड़क हादसे में अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगन आर कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। यह घटना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मराहला के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मदनपुर चौकी इंचार्ज और डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर ही मृत पाए गए अज्ञात युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेज दिया। मृतक की बाइक को ई-रिक्शा से मदनपुर चौकी ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
फर्रुखाबाद में कार ने बाइक सवार को कुचला:इटावा-बरेली हाईवे पर वैगनआर ने मारी टक्कर
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
