फर्रुखाबाद में तालाब में गिरी बाइक, युवक की मौत:बहन के तिलक समारोह में जा रहा था, दो साथी घायल

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

नवाबगंज में एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के बीरपुर मोड़ पर हुई, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज के बनियानी गांव निवासी सचिन दिवाकर (23) अपने साथी सतीश कुमार और रामकुमार के साथ कायमगंज के फरीदपुर स्थित अपनी बहन नंदिनी के तिलक समारोह में जा रहा था। रात लगभग 8:30 बजे बीरपुर मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे एक तालाब में जा गिरी। बाइक गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस और पीआरवी 112 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस पायलट विकास और ईएमटी रजनीश ने तीनों घायलों को नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। सीएचसी पर मौजूद डॉ. वशिष्ठ कटियार ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। घायल सतीश कुमार और रामकुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सचिन के परिजन और तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे रिश्तेदार सीएचसी नवाबगंज पहुंच गए। सचिन को मृत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता शेरसिंह और भाई रामू सहित अन्य रिश्तेदार चीख-पुकार करने लगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *