फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव पुलिया के नीचे मिला। मृतक की पहचान शाहजहांपुर निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाइक सहित पुलिया में गिरने से उसकी मौत हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रमोद कुमार शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी बुआ के घर से बाइक से लौट रहे थे। खाकिन चपरा मार्ग पर खाकिन पुलिया के पास वह बाइक सहित गिर गए। रविवार सुबह राहगीरों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। प्रमोद कुमार शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कांकर कठा गांव के निवासी थे। वह अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भावन में अपनी बुआ के घर आए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक के बहनोई रमेश ने यह जानकारी दी।
फर्रुखाबाद में पुलिया से नीचे गिरकर मौत:शाहजहांपुर का रहने वाला था, बाइक से हुआ हादसा
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
