फिक्की फ्लो लखनऊ द्वारा तीन दिवसीय अंतरराज्यीय सम्मेलन का शुभारंभ गोमती नगर स्थित होटल ताज में किया गया। यह वार्षिक अंतरराज्यीय बैठक के रूप में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से फिक्की फ्लो के 500 से अधिक सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन के पहले दिन मीना बाजार का आयोजन किया गया, जो मुगलकालीन शहर के प्रमुख बाजारों की याद दिलाता है। उद्घाटन समारोह में फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष आभा डालमिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा गर्ग, लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल, रश्मि सरिता और गवर्निंग बॉडी के सदस्य उपस्थित रहे। तस्वीरें देखिए… सदस्यों ने उत्पादों की खरीदारी का आनंद लिया बांसुरी की मधुर धुन और जगमगाती रोशनियों के बीच सदस्यों ने साड़ी, लहंगा, शरारा, गेरूआ, दुपट्टा और स्टॉल्स पर उपलब्ध अन्य उत्पादों की खरीदारी का आनंद लिया। मीना बाजार में उत्तर प्रदेश की विभिन्न हस्त कलाएं जैसे मुकेश, चिकनकारी, बनारसी साड़ी, जरदोजी, टिल्ला और पिट्टा का काम प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा, नाजुक चप्पल, जूती, पोटली और अन्य घरेलू उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने। अवध के दुर्लभ आभूषणों का विशेष प्रदर्शन भी किया गया। कारीगरों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा- यह बैठक महिला उद्यमियों और पेशेवरों को विचार साझा करने, नेटवर्किंग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आदर्श मंच प्रदान करती है। वंदिता अग्रवाल ने बताया- लखनऊ में यह प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा को पूरे देश में प्रदर्शित करने का अवसर है। प्रदर्शनी में शामिल सबनित गुरुनानी ने बताया- उनके यहाँ हाथों से बुने हुए लहंगे बिकते हैं, जो सभी बारीकियों का ध्यान रखते हुए बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि फैब्रिक उच्च गुणवत्ता के होते हैं और लहंगे 5,000 से 5 लाख रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। वहीं, ऑर्गेनिक स्टॉल पर क्षमा गुप्ता ने जानकारी दी कि उनके सभी खाद्य उत्पाद खेतों में उगाए जाते हैं और हाथों से तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि छिलके वाली दाल, गुड़ और अन्य उत्पाद पूरी तरह देसी और रासायनिक मुक्त हैं। सभी प्रकार की दाल, चावल, आटा और अन्य खाद्य उत्पाद हाथों से तैयार किए जाते हैं।
फिक्की फ्लो लखनऊ का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू:होटल ताज में मीना बाजार का आयोजन, 500 से अधिक सदस्य शामिल
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
