फिरोजाबाद में बिजली टावर से गिरकर युवक की मौत:मरम्मत कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूटी, 50 फीट की ऊंचाई से गिरा, मौके पर तोड़ा दम

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फिरोजाबाद में हाईटेंशन लाइन पर मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात गांव नगला सोना लाइनपार में हुई, जब 33000 वोल्ट की लाइन पर काम करते समय मजदूर की सेफ्टी बेल्ट टूट गई। मृतक की पहचान हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र के नगला सलेम निवासी 32 वर्षीय हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह बिजली के टावर से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हरपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक बिजली के टावर पर काम करते समय गिरा था, जिसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक हरपाल सिंह कैलाश इलेक्ट्रिकल फर्म में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *