फिरोजाबाद में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म:अकेला पाकर घर में घुसा था आरोपी, मां को धक्का देकर फरार, मुकदमा दर्ज

📅 Published: January 20, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना खैरगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां 17 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी को रात में घर पर अकेला पाकर गांव का युवक पंकज पुत्र सुभाष चंद्र उसके घर में घुस गया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां घर पहुंची। मां को देखकर आरोपी पंकज उसे धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। किशोरी की मां ने तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने खैरगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना खैरगढ़ पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *