फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे पर शुक्रवार शाम एक विवाद हो गया। ट्रैफिक टीएसआई ने बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका था, जिसके बाद युवकों ने टीएसआई से अभद्रता की। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर रोके जाने पर बाइक चालक और उसके साथी ने मौके पर मौजूद टीएसआई के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। घटना की सूचना मिलते ही टीएसआई ने तत्काल थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़कर थाने ले आई। दूसरा युवक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अभद्रता करने वाले युवकों की बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में थे और ट्रैफिक दरोगा से लगातार बहस कर रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार युवक की तलाश जारी है। थाना उत्तर इंस्पेक्टर संजुल पांडे ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिरोजाबाद में युवकों ने TSI से की अभद्रता, VIDEO:बिना नंबर की बुलेट रोकने पर की धक्का-मुक्की, एक आरोपी गिरफ्तार
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
