बंद घर में चोरों ने लगाई आग:घर में सामान न मिलने पर की वारदात, परिवार गया था मुंबई

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इंद्रा ज्योति नगर में बंद घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरी में असफल होने पर उन्होंने घर में आग लगा दी। परिजन जब घर लौटकर आए तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पीलाखार गली नंबर-2 निवासी राजू खां की मां मुंबई रहती है। उनकी तबितय खराब थी। ऐसे में राजू अपने परिवार के साथ मुंबई गया था। 8 नवंबर की रात को बस्ती के लोगों ने राजू को फोन कर बताया कि उसके घर में किसी ने आग लगा दी है। आग की बुझाने के लिए लोगों ने मकान का ताला तोड़ा। अंदर घर में रखे सामान में आग लगी थी। आग की लपटें उठती देख लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, सामान जल चुका था। घटना के बाद परिजन 22 नवंबर के बाद लौटकर आए। पीड़ित ने बताया कि चोर झीने का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। घर में सामान न मिलने पर उन्होंने आग लगा दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि घर का सारा सामान जल गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *