बदायूं में बच्चे की हत्याकर शव प्लॉट में फेंका:पिता-पुत्र ने सोनपापड़ी देने के बहाने बुलाया था, गला दबाकर मार डाला

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बदायूं के उझानी कस्बे में एक मासूम बच्चे की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने लगभग 12 घंटे के भीतर इस मामले को सुलझाते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। यह घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र की नझियाई चटईया कॉलोनी की है। यहां के निवासी राजमिस्त्री अंबर का आठ वर्षीय बेटा शुभान 16 नवंबर की शाम को लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 18 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुभान के पिता अंबर उसकी तलाश में दिल्ली गए थे। इसी बीच, शनिवार सुबह कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बच्चे का शव मिला। परिजनों ने शव की पहचान शुभान के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कीं। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने कुछ ही घंटों में मोहल्ले के अरबाज (पुत्र जाकिर) और जाकिर (पुत्र किफायत) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने शुभान की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अंबर से पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए 16 नवंबर को शुभान को सोनपापड़ी देने के बहाने अपने घर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शुभान के शव को अपने घर में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जब पुलिस का दबाव बढ़ा और बच्चे की तलाश तेज हुई, तो वे घबरा गए। इसके बाद उन्होंने शव को गड्ढे से निकालकर पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *