बदायूं के उझानी के मोहल्ला नझियाई की चटईया कॉलोनी में 6 दिन से लापता 8 वर्षीय बालक शुभान का शव एक खाली प्लॉट में मिला है। राजमिस्त्री अंबर का पुत्र शुभान 16 नवंबर को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। शुभान का शव शनिवार सुबह कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस टीम कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। शुभान के पिता अंबर ने 18 नवंबर को उझानी कोतवाली में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के समय पिता अंबर अपने पुत्र की तलाश में दिल्ली गए हुए थे। एसपी सिटी बृजेंद्र द्विवेदी और थाना कोतवाली पुलिस के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। एसपी सिटी बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा।
बदायूं में बालक का खाली प्लॉट में मिला शव:घर के बाहर खेलते समय हुआ था लापता, पुलिस जांच में जुटी
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
