बरेली कॉलेज बरेली में शुक्रवार को करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने पराग डेयरी फैक्ट्री करगैना के साथ कौशल एवं एकेडमिक प्रशिक्षण के लिए एमओयू साइन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री (दुग्ध एवं पशुपालन) धर्मपाल सिंह पहुंचे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुई। कॉलेज के अध्यक्ष प्रो. ओपी राय ने कहा कि बरेली कॉलेज के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1973 में इसी कॉलेज के छात्र रहे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आज इस एमओयू के साक्षी बने, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। यह एमओयू छात्रों की दिशा बदलेगा: संयोजक
कार्यक्रम के संयोजक और करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. राजीव यादव ने कहा कि यह समझौता शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाएगा। इससे छात्रों को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव मिलेगा और वह भविष्य की उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। ग्रामीण छात्रों के लिए खास मददगार: पराग के जीएम
पराग डेयरी के महाप्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि यह एमओयू खासकर ग्रामीण पृष्ठभूमि के उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी होगा जो औद्योगिक प्रशिक्षण, फील्ड विजिट या लाइव प्रोजेक्ट करना चाहते हैं। इससे उनके लिए रोजगार के रास्ते और भी आसान होंगे। मेरी कर्मस्थली है बरेली कॉलेज: धर्मपाल सिंह
मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने संबोधन में कहा कि बरेली कॉलेज उनकी कर्मस्थली रहा है और वे 1973 में यहां के छात्र थे। उन्होंने कहा-
“मैं अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और कई देशों में उद्योगपतियों के साथ एमओयू कार्यक्रमों में गया हूं, पर बरेली कॉलेज के इस एमओयू में शामिल होकर जो खुशी मिली है, वह पहले कभी नहीं मिली। क्योंकि यह एमओयू सीधे छात्रों से जुड़ा है, जो इस देश का भविष्य हैं।” मंत्री ने कहा कि पराग डेयरी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के सहयोग से छात्रों को रोजगार ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार और डेयरी उद्यमिता की दिशा में भी नई राह मिलेगी। उन्होंने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं और सरकारी अनुदान के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ
अंत में बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रो. विनम सक्सेना, प्रो. रीना अग्रवाल, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. स्वदेश सिंह, प्रो. मनु प्रताप, डॉ. अरविंद गंगवार, डॉ. रितेश चौरसिया, डॉ. संजय कुमार, डॉ. नीरज मलिक, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. महेश जोशी, डॉ. महमूद हुसैन, डॉ. गिरीश गंगवार, डॉ. सर्वेश कुमार, कुसुम यादव सहित एनसीसी के कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक- ईशान गुप्ता, अमन यादव, मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, शिवपूजन संगधार, राघव गुप्ता, देव सिंह भी मौजूद रहे।
बरेली कॉलेज ने पराग डेयरी से किया एमओयू:कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- छात्रों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
