बरेली में बैंक के पास गत्ता फैक्ट्री में मिला शव:परिजनों ने लगाया ट्रक ड्राइवर की हत्या का आरोप, पुलिस की जांच शुरू

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बरेली के बहेड़ी में एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। परिजनों ने तीन लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बहेड़ी के ट्रक यूनियन रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक गत्ता फैक्ट्री के कमरे में हुई। मृतक की पहचान ग्राम सतुईया निवासी मुकेश पुत्र लाखन सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से चौधरी ओमवीर सिंह के यहां ट्रक चलाता था। मुकेश का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और तीन लोगों पर मुकेश की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि मुकेश की पीट-पीटकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि परिजनों ने कुछ लोगों पर मुकेश की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *