बरेली में महिला-जिम ट्रेनर विवाद से भड़का हंगामा:5 साल के बच्चे को छोड़ मुस्लिम प्रेमी के पास भाग आई महिला

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एयू फिटनेस जिम में ट्रेनर के रूप में काम करने वाली एक शादीशुदा हिंदू महिला और जिम के ही मुस्लिम ट्रेनर शोएब को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि जिम के बाहर जुटी भीड़ हाईवे तक पहुंच गई। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। नारेबाजी कर जाम लगाने की कोशिश
हिंदू संगठनों को सूचना मिली कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास पर स्थित एयू फिटनेस जिम के ट्रेनर शोएब एक हिंदू महिला के साथ है। जिसके बाद लोग इक्कठे हो गए और नारेबाजी करने लगे। लोग सड़क पर ही बैठ गए। इस बीच जब जाम लगने लगा तो पुलिस ने लोगों को समझाकर हाईवे से हटाया। इंस्ट्राग्राम के जरिए महिला की शोएब से ही थी बातचीत
एयू फिटनेस जिम का मालिक अभय उपाध्याय है। इसी जिम में शोएब ट्रेनर है, जो इज्जतनगर क्षेत्र का ही रहने वाला है। छह महीने पहले यहां एक शादीशुदा हिंदू महिला ने भी ट्रेनर के रूप में जॉब शुरू की थी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। बताया ये भी जाता है कि महिला की इंस्ट्राग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। जिसके बाद युवती ने अपने पति को छोड़ दिया और शोएब के पास बरेली आ गई। महिला के पति ने गुरुग्राम में दर्ज कराई पत्नी की गुमशुदगी
महिला के पति ने 5 नवंबर को अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इस बीच महिला के भाई को जानकारी हुई कि उसकी बहन जिम में मौजूद है। तो वो वहां पहुंच गया। जिम में मौजूद शोएब, अभय और अन्य लोगों ने मिलकर महिला के भाई की पिटाई कर दी। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। इस बीच महिला की मां, बहन और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। क्योंकि महिला की मां भी हिंदूवादी संगठन से जुड़ी हुई है। इसलिए उन्होंने संगठन के लोगों को जानकारी दे दी। जिस पर हिंदूवादी संगठनों के लोग इक्कठे हो गए। अब जाने विस्तार से
महिला का मायका बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में है, जबकि ससुराल मैनपुरी में। छह साल पहले महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी गुरुग्राम चले गए। वही पर महिला का पति प्राइवेट जॉब करने लगा। शादी के एक साल बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। अब बेटा 5 साल का हो गया है। महिला के ससुर विद्वान पंडित है और श्रीमद भागवत करते है। जबकि महिला का पिता सीआरपीएफ में एसआई है। इस समय वो झारखंड में पोस्टेड है। करीब छह महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद महिला अपने मायके बरेली लौट आई और इज्जतनगर क्षेत्र के इसी जिम में ट्रेनर की नौकरी करने लगी। परिवार को हुआ शक, तो भेज दिया वापस ससुराल
महिला की मां ने बताया कि मुझे एक महीने पहले जानकारी हुई कि मेरी बेटी सही नहीं है। तो हमने उसे ससुराल भेज दिया। वहां से 15 दिन पहले वो भागकर चली आई। 5 नवंबर को वह अचानक पति और बेटे को छोड़कर फिर बरेली लौट आई। पति ने गुरुग्राम सेक्टर 65 थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। भाई को मिली सूचना, जिम पहुंचे तो मारपीट शुरू
गुरुवार को महिला के भाई को किसी तरह पता चला कि उसकी बहन फिर से एयू फिटनेस जिम में मौजूद है। वह तुरंत जिम पहुंच गया। भाई का आरोप है कि वहां शोएब, जिम मालिक अभय उपाध्याय और कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे, हाईवे पर जाम
कुछ ही मिनटों में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और मिनी बाईपास पर हाईवे को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ हटाने की कोशिश की तो लोग और भड़क गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव, इज्जतनगर, सीबीगंज और बारादरी थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपी सिटी मानुष पारीक भी पहुंचे और स्थिति को संभाला। दोनों आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शोएब और जिम मालिक अभय उपाध्याय के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। उधर पुलिस ने महिला को भी बरामद कर लिया है। SP CITY मानुष पारीक का वर्जन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास पर दो पक्षों में मारपीट होती दिखाई दी तो गश्त के दौरान मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने बातचीत कर भीड़ को शांत कराया और जाम हटवाया। महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। वह 15 दिन पहले ही पति के पास से आई है। पूरे मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कल महिला को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। महिला की मां का वर्जन
मेरी बेटी गलत संगत में पड़ गई थी। हमें जब शोएब के साथ उसके संबंधों की जानकारी हुई तो हमने उसे वापस मैनपुरी भेज दिया था, लेकिन वह फिर से यहां आ गई। हम चाहते हैं कि पुलिस सख्त कार्रवाई करे ताकि हमारी बेटी दोबारा ऐसी गलती न करे। महिला के भाई का वर्जन
मैं बहन को लेने जिम गया था, लेकिन वहां शोएब, जिम मालिक और कुछ लोगों ने मुझे पीटा। इसके बाद क्षेत्र में माहौल बिगड़ गया। हमने सिर्फ इतना कहा कि मेरी बहन को सुरक्षित हमारे हवाले कर दिया जाए। पुलिस ने आज हमारी FIR लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *