बरेली में मिनी बाईपास पर हंगामा:हिंदू लड़की को भगाने का आरोप, हाईवे पर जाम-पुलिस फोर्स तैनात

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में देर शाम तनाव की स्थिति बन गई, जब एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक द्वारा भगाकर ले जाने की सूचना सामने आई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। कर्मचारीनगर चौराहे के पास मिनी बाईपास पर लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ हटाने पर भड़के लोग मौके पर तैनात इज्जतनगर पुलिस ने जब जाम हटाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलाया। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया है। पुलिस लड़की और युवक की तलाश में जुटी घटना के बाद पुलिस टीमें लड़की और युवक दोनों की तलाश में लग गई हैं। पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और भीड़ को समझाया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *