बलिया एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों और पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़:टोलीवार ड्रिल कराया, उपकरणों का निरीक्षण किया

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलिया के रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल कराया। पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से एसपी ने स्वयं भी दौड़ लगाई। उनके साथ सभी रिक्रूट आरक्षियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। SP ने इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों और मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुशासन तथा एकरूपता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसपी ने यूपी 112 पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट और अन्य विभिन्न उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, उचित देखरेख और कुशल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *