बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में रविवार रात लोक गायन और लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सूफी गायक ईशान मिश्रा और क्लासिकल डांसर शिवानी मिश्रा के शिवोहम ग्रुप ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सूफी गायक ईशान मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में” भजन गाकर लोगों को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कत्थक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। शिवानी मिश्रा के साथ शिवोहम ग्रुप के सदस्यों ने गणपति भरतनाट्यम, जुगलबंदी और सती प्रेम नृत्यकला का बेजोड़ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम से पहले, मेला प्रभारी और सीआरओ त्रिभुवन तथा अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने सूफी गायक ईशान मिश्रा और क्लासिकल डांसर शिवानी मिश्रा को अंगवस्त्रम और ददरी मेला 2025 का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
बलिया ददरी मेले में लोकनृत्य, लोक गायन कार्यक्रम:सूफी गायक ईशान मिश्रा, डांसर शिवानी मिश्रा ने दी प्रस्तुति
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
