बलिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक 10 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हजारों क्षेत्रवासियों ने इसमें भाग लिया। इसी अवसर पर ‘फेफना खेल महोत्सव’ का भी शुभारंभ हुआ। यह पदयात्रा बलिया के नरही में आयोजित जनसभा से शुरू होकर सोहांव के खेल मैदान पर संपन्न हुई। नरही में हुई सभा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक उपेंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उपेंद्र तिवारी ने लौह पुरुष को नमन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और युवा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के लिए भी अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। तिवारी ने युवाओं को ‘फेफना खेल महोत्सव’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और इसे पिछले वर्ष से भी भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। सोहांव खेल मैदान पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल ‘फेफना खेल महोत्सव’ का उद्घाटन किया। शुक्रवार को उन्होंने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर महोत्सव का शुभारंभ किया। क्लस्टर एक में आयोजित खेल महोत्सव के तहत 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में विष्णु प्रिया राय प्रथम, रिंकी कुमारी द्वितीय और रैना तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मोहित निषाद प्रथम, उज्ज्वल कुमार यादव द्वितीय और फिरदोष अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में सोहांव ‘ए’ टीम ने सोहांव ‘बी’ को 2-0 से हराया। इस अवसर पर चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, नागेंद्र पांडे, संजीव कुमार डंपू, उपेंद्र पांडे, मोतीचंद गुप्ता, उमेश सिंह, राकेश चौबे भोला, प्रशांत राय, आर्केश दुबे, भरत राय, नंदलाल सिंह, सूर्यदेव राय, बृजनाथ सिंह, विजय वर्मा, पमपम राय, रामनारायण पासवान, बब्बन राय, दीपक कन्नौजिया, राजू सिंह, विनोद सिंह, शिवानंद राय और सच्चिदा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजनी राय ने किया।
बलिया में 'फेफना खेल महोत्सव' का आगाज:सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई, 10 किमी पदयात्रा निकाली
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
