बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:हड़िया-बाघनगर मार्ग पर हादसा, सीसीटीवी फुटेज की मदद से चालक का पता लगाया जा रहा

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बस्ती के हड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना हड़िया-बाघनगर मार्ग पर कोड़रा पेट्रोल पंप के पास हुई। ऑटो हड़िया से बाघनगर की ओर जा रहा था, जिसमें चालक और एक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान रुधौली थाना क्षेत्र के खरदेउरा निवासी लवकुश (40 वर्ष) पुत्र परशुराम के रूप में हुई है। घायल ऑटो चालक कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा पानी की टंकी निवासी धनीराज गुप्ता पुत्र रामलखन गुप्ता हैं। चौकी प्रभारी हड़िया संजय कुमार ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को लवकुश की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी है और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क से हटवाकर किनारे कर दिया है। मृतक लवकुश गौड़ मजदूरी करता था और किसी काम से सेमरियावां जा रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *