बहराइच में बाइक ठेले से टकराई, 2 की मौत:शादी समारोह से घर लौटते समय हादसा

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बहराइच जिले में देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नगर कोतवाली इलाके में आजाद इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकरा गई थी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे हुई। बाइक (संख्या UP 40 BH 7017) एक अंडे के ठेले से टकराई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान रामगांव थाना क्षेत्र के निवासी 20 वर्षीय इसरार और 15 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है। दोनों युवक शहर में एक शादी समारोह में काम करने आए थे। देर रात समारोह से वापस लौटते समय वे इस हादसे का शिकार हो गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *