बांदा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खतरनाक स्टंट करने वाले एक और चारपहिया वाहन को सीज कर उसका चालान किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जनपद में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने वाहन संख्या UP90 AB 0707 की पहचान की। यह वाहन खतरनाक स्टंट करते हुए पाया गया था। वाहन मालिक प्रशांत पुत्र जुग्गीलाल निवासी महेश्वरी देवी बनौटा गली, थाना कोतवाली नगर हैं। पुलिस ने इस वाहन को सीज कर उसका चालान किया। इसके साथ ही वाहन मालिक प्रशांत के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी भी दी गई है। बता दें कि पुलिस अब तक खतरनाक स्टंट करने वाले कुल चार वाहनों पर कार्रवाई कर चुकी है। इससे पहले 2 और 3 फरवरी 2026 को भी यातायात पुलिस ने तीन अन्य चारपहिया वाहनों को सीज कर चालान किया था। पुलिस ऐसे अन्य वाहनों की भी पहचान और तलाश कर रही है, जिनके खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बांदा में खतरनाक स्टंट, पुलिस ने वाहन सीज किया:यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी काटा
📅 Published: February 5, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
