बांदा में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत:ईंट भट्ठे पर काम करने जाते समय हुआ हादसा, ट्रैक्टर पर चढ़ रही थी, पहिए के नीचे आई

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बांदा में एक महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास हुआ, जब महिला ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ रही थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 45 वर्षीय देवमनि के रूप में हुई है। उनके पति छोटकू ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फतेहपुर जाने के लिए शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे। ईंट-भट्ठा ठेकेदार ने उन्हें ले जाने के लिए ट्रैक्टर भेजा था। छोटकू के अनुसार, देवमनि ट्रैक्टर में चढ़ते समय असंतुलित होकर गिर पड़ीं, और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया, जिससे देवमनि गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत तिंदवारी पीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने देवमनि को मृत घोषित कर दिया। कुरसेजा पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर में चढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। छोटकू ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं और वे भूमिहीन हैं। उनका परिवार मजदूरी करके जीवन यापन करता था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *